दो स्थायी वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा जेल

लॉयन न्यूज,बीकानेर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस ने दो स्थायी वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। पांचू पुलिस ने आज तीन साल से फरार चल रहे आरोपी सुभाष पुत्र किसनाराम विश्रोई निवासी कूदसू को गिरफ्तार किया हैं। इसके खिलाफ अलग-अलग न्यायालयो में वारंट जारी किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार,कैलाश,सुरेन्द्र,वेदप्रकाश,रामस्वरूप शामिल रहें। वहीं नापासर पुलिस थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए खुला बंदी शिविर बेलासर से फरार युसूफ खॉ उम्र 35 निवासी भगत कड़ी गुजरात को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेसी कर जेल भेज दिया हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में राजेन्द्र कुमार,शिवप्रकाश,सचिन शामिल रहें।

Related Posts



टिप्पणियाँ