हवाओं का रुख बदलने के साथ ही क्षेत्र में दिन के तापमान में जहांं मामूली बढ़ाेतरी हुई है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट हाेने से ठंंड का प्रभाव बढ़ना शुरू हाे गया है। माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार शुक्रवार से हवाओं का रुख बदला है।
इससे माैसम साफ हाेने के साथ ही दिन में ठंड कम हुई है तथा रात में अब पाला पड़ने की आशंका है। क्षेत्र में शुक्रवार काे दिनभर धूप खिली। इससे लाेगाें काे ठंड से राहत मिली। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार काे अधिकतम तापमान गत दिवस से 0.5 डिग्री बढ़कर 19.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान गत दिवस से 1.5 डिग्री गिरकर 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या: माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि रविवार से फिर से माैसम बदलने के साथ ही बादलवाही रहने व अलग-अलग क्षेत्राें में बरसात हाेने की संभावना व्यक्त की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ