कई दिनों से थी इस हिस्ट्रीशीटर की तलाश, आखिर यूं पकड़ में आया, अवैध पिस्टल भी बरामद

लॉयन न्यूज, बीकानेर/चूरू। एसपी नारायण टोगस आईपीएस के आदेशानुसार व सीओ सिटी चूरू ममता सारस्वत आरपीएस के सुपरविजन में दूधवाखारा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जीप बरामद की गई। दूधवाखारा थानाधिकारी रामविलास विश्नोई के अनुसार नाकाबंदी के दौरान रेलवे पुलिया स्थित एक होटल के पास एनएच 52 रोही सिरसला से हिस्ट्रीशिटर बलकेश उर्फ आलुडा जाति जाट 32 साल निवासी नंदा का बास, हमीरवास को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जीप को बरामद किया गया। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आम्र्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, मारपीट सहित कुल डेढ दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है। अपराधी पुलिस थाना हमीरवास के नकबजनी व आगजनी के प्रकरण में काफी समय से फरार चल रहा है। कार्यवाही करने वाली टीम को एसपी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। टीम में एचसी धर्मेन्द्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, जयप्रकाश, नरेश कुमार, राजेश कुमार, चालक शिवकुमार शामिल रहे।

Related Posts



टिप्पणियाँ