किसान आंदोलन के समर्थन में अब लखासर टोल को करवाया टोल मुक्त, किसानों ने डाला पड़ाव, देखें वीडियो

लॉयन न्यूज, बीकानेर। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली का घेराव कर बैठे किसानों के सर्मथन में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के किसानों ने लखासर टोल प्लाजा पर अपना पड़ाव शुरू कर दिया है एवं किसानों ने टोल प्लाजा पर जम कर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने की बात कही है। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर यूवा कांग्रेस की अगुवाई में किसान व युवा बुधवार 1 बजे तक बडी संख्या में पहुंच गए एवं किसानों का रोष देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। टोल प्लाजा मैनेजर कुलदीपसिंह ने किसानों के साथ समझाईश की एवं किसान आंदोलन से जुड़ी गाडिय़ों से तो पहले से ही टोल नहीं लेने की जानकारी दी। लेकिन किसान टोल प्लाजा के ही पूर्णतया टोल फ्री करवाने पर अडे रहे एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए टोल बैरिकेटस हटा दिए। मौके पर विधायक गिरधारी महिया भी पहुंचें एवं टोल प्लाजा पर शुरू किए गए पड़ाव को संबोधित किया। हरिराम बाना ने बताया कि यहां प्रतिदिन अलग-अलग गांवों से किसानों की टोलियां बना कर पड़ाव पर पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई एवं जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकाल के लिए टोल प्लाजा को टोल फ्री रखा जाएगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ