लॉयन न्यूज,बीकानेर। जबरन लड़की को गाड़ी में डालकर ने जाने और स्त्री लज्जा भंग करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में लड़की के पिता ने नोखा पुलिस थाने में शंकरलाल,धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 12 जनवरी को शाम के करीब 5 बजे की हैं। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए उसकी बेटी को गाड़ी में बेठा कर ले गए। आरोपियेां ने प्राथी की बेटी के साथ अभद्रता करते हुए बलात्कार करने का प्रयास किया। आरोपियेां ने प्रार्थी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की गंदी नियत से उसके कपड़े उतारे और अभद्रता की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर जांच ईश्वरराम को सौंपी हैं।

टिप्पणियाँ