लॉयन न्यूज,बीकानेर।
72वें गणतंत्र दिवस पर बीकानेर में जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लोगों का सम्मान भी किया गया। इसी कड़ी में कल बीकानेर रेलवे में भी कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व राष्ट्रगान के पश्चात स्वतंत्रता के प्रतीक तीनों रंगों के गुब्बारों को नील गगन में छोड़ा गया । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल संरक्षा आयुक्त के साथ रेलवे सुरक्षा बल,सेंट जॉन्स एम्बुलेंस व स्काडउट/गाईड की टुकडिय़ों का जीप में सवार होकर निरीक्षण किया ।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने भाषण में बीकानेर मंडल द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मंडल की प्रगति के लिए रेलकर्मियों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशन्सा की ।
इस अवसर पर रेल कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए । मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सुरक्षा के उपयोग में लिए जा रहे विभिन्न प्रकार की पिस्टलों व राईफलों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक,बीकानेर,इन्फ्रा,पी.के.खत्री, अपर मंडल रेल प्रबंधक,बीकानेर,ऑपरेशन,डी.एल.मीणा व महिला कल्याण संगठन,बीकानेर की अध्यक्षा वन्दना श्रीवास्तव एवं संगठन की सदस्यों सहित अनेक अधिकारी, रेलकर्मी व उनके परिवार जन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपस्थित रहे ।
सिंथेसिस संस्थान ने मनाया 72वां गणतंत्र दिवस
हर साल की तरह इस बार भी सिंथेसिस परिवार ने गणतंत्र दिवस परम्परागत रूप से धूम-धाम से मनाया। आयोजन संस्थान प्रांगण में कोविड एडवाइजरी को ध्यान में रखतें हुए किया गया। 72वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के निदेशकों और सीनीयर मेंटर्स ने झंडा फहराया। जिसके बाद संस्थान के प्रशासनिक निदेशक जेठमल सुथार ने कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों को गणंतत्र दिवस की महता से अवगत करवाया। संस्थान सहायक निदेशक एकता गोस्वामी ने अपनी कविता से सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट किया। कार्यक्रम में दीपक लढ्ढा सर और विक्रम मलिक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। धू्रव देव शर्मा सर ने छोटी कहानी से बच्चों को प्रेरित किया। सिंथेसिस के बच्चों ने भी अपनी तरफ से कुछ प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के अंत में सिंथेसिस प्रबंधन निदेशक मनोज कुमार बजाज ने विद्यार्थियों को अपने मोटिवेशनल उद्बोधन से बच्चों को प्रोत्साहित किया कि आप भी अपना कैरीयर बनाकर देश सेवा में योगदान दे सकते हैं। साथ ही सभी आंगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शर्मा ने किया।
ओटीएस परिसर में मनाया गया गणतंत्र दिवस
ओटीएस में गोपाल राम बिरड़ा ने तिरंगा फहराकर मनाया 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर में अतिरिक्ति निदेशक (प्रशासन) गोपाल राम बिरड़ा ने सुबह 8.15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर ओटीएस कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्मिकों कों संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने व इसके समग्र विकास में निरन्तर भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। अतिरिक्त निदेशक(लेखा) योगिता गोयल, अतिरिक्त निदेशक (बीमा) शिशिर चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ओटीएस परिसर में आयोजित गणतंत्र समारोह में निजी सचिव गोविन्द राम शर्मा , प्रोग्रामर तनवीर खान, कनिष्ठ सहायक पंकज ज्याणी, सूचना सहायक अजीज खान, सहायक कर्मचारी नसीम एवं पवन स्वामी सहित अन्य कार्मिक 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित रहें।
वृन्दावन एन्कलेव व अपना घर आश्रम में मनाया गया गणतंत्र दिवस
बीकानेर की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी अमर प्रताप डवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड की ”वृन्दावन एन्कलेव में कोरोना गाईडलाईन की पालना करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कम्पनी की तरफ से अपने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए विगत फरवरी में ब्रेन डेड हुए अठारह वर्षीय आदित्य के पिता पूरणराम नैण को सत्पनीक शॉल, साफा व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।वृन्दावन एन्कलेव के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते हुए अशोक मोदी ने कहा कि अखिल विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता होने के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी बात कहने, उसे किसी भी स्तर पर रखने हेतु स्वतंत्र है।
पूरणराम नैण ने अपने पुत्र आदित्य की दुर्घटना के पश्चात् ब्रेन डेड घोषित कर दिये जाने पर उसके अंगदान करने के अपने निर्णय की बात याद करते हुए कहा कि आज उनका बेटा सशरीर इस दुनिया में नहीं है परन्तु उसके अंग आज भी जीवित हैं एवं ऐसा प्रतीत होता है कि वह आज भी कई लोगों के घरों में खुशियां बांट रहा है। उन्होंने आमजन से भी अंगदान हेतु आगे आने की अपील की। इस अवसर पर सेवानिवृत अभियंता अरोड़ा ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी व आने वाला समय समस्त भारतवासियों के लिये समृद्धषाली हो, ऐसी मंगलकामनाएं की।
इसके पश्चात् अपना घर आश्रम में ध्वजारोहण किया गया। यहां पर उपस्थित सभी प्रभुजनों ने मिलकर सस्वर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर बोलते हुए अपना घर आश्रम के ज्ञान सिंह ने बताया कि वर्तमान में अपना घर आश्रम में कोरोना की पूरी गाईडलाईन बरती जा रही है तथा सभी प्रभुजनों को नियमित अन्तराल पर चिकित्सकीय सेवाऐं भी दी जा रही है। अपना घर में रह रहे सभी प्रभुजन इस कार्यक्रम से भावविभोर हो गये एवं उन्होंने मिलकर भारत में फैल रही सभी महामारियों को दूर करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अमर प्रताप डवलपर्स प्रा. लि. के शकील अहमद, अरविंद शर्मा, अरविंद सिंह, अमित सुराणा, सुरेन्द्र सिंह, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
मुरलीधर व्यास कॉलोनी में हुआ झण्डारोहण
मुरलीधर व्यास कॉलोनी रंगा मण्डल में लगातार 11 वे वर्ष गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण बी ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जीतेन्द्र जोशी ने किया। अपने उद्धबोधन में जोशी ने कहा कि हमे ऐसे काम करने चाहिए जिससे दुनिया मे हमारी इज्जत बढ़े सभी देशवासी आपस मे मिलकर रहे । इस अवसर पर कर्मचारी नेता राजेश शर्मा ने कहा कि हम अपने सविधान का अनुसरण करें वर्तमान समय मे लोकतंत्र को जीवित रखना बहुत जरूरी है । ध्वजारोहण के वशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस बी ब्लॉक के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी,अध्यक्षता कर्मचारी नेता राजेश शर्मा अनुत्तम पुस्तकालय के संचालक विनोद हर्ष,बजरंग लाल रंगा,कमलनारायण व्यास,ब्रिजप्रकाश रंगा,पुरुषोत्तम रंगा,उर्मिला देवी,शकुन हर्ष,विजयलक्ष्मी,देवी इंद्रा,नदनीं,कीर्ति,हिमानी,कोमल,वरुण,अर्जुन,वृंदा आदि ने ध्वजारोहण पर उपस्थित थे।।
शास्त्री नगर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण व विविध कार्यक्रम
शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के तत्वावधान में सम्पूर्ण कॉलोनीवासियों के सहयोग से गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को ध्वजारोह, ध्वजवंदन और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलोनी के 181 परिवारों को मिठाई का वितरण कर मंगलकामना की गई।
सोसायटी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी की वीर हनुमान वाटिका में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आर.पी.गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक मीरां गुप्ता, मालचंद शर्मा, गायत्री शर्मा, रूस्तम बागवान, सुमित्रा जाजड़ा, अमूल्य कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया तथा मोहल्लावासियों ने ध्वज वंदना की। ध्वजारोहण व ध्वज वंदना के बाद देशभक्ति गीत, महिलाओं की नीम्बू दौड़, म्यूजिकल चैयर व तीन टांग आदि रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक अरुण कुमार पांडे ने भी देशभक्ति गीत पेश किया। सोसायटी के कोर कमेटी के सदस्य नीरज शर्मा ने बताया कि कमेटी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व सचिव अशोक यादव के नेतृत्व में घर-घर जाकर मिठाई का वितरण किया गया। मिठाई के डिब्बे पर एकता में शक्ति व गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं के साथ तिरंगा अंकित था। स्वच्छता कार्य के लिए सम्मान
स्वच्छता प्रहरी संस्थान, की ओर से संस्कार भवन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तम कार्य करने वाले तीन संस्था सेवक रामेश्वर को 2100, श्याम सुन्दर 1100 व राजेश को 500 रुपए की नकद राशि, शॉल आदि से स्वच्छता प्रहरी संस्थान के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित मोहर सिंह यादव, शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सम्मानित किया। गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता के लिए उपलब्ध करवाएं गए वाहनों के माध्यम से यह स्वच्छताकर्मी घर-घर कचरा संग्रहण करने का कार्य कर्तव्य, निष्ठा व ईमानदारी से करते है। इस अवसर पर संस्था सेवकों को सपरिवार भोजन करवाकर कृृतज्ञता का ज्ञापन किया गया।
रमेश इंग्लिश स्कूल में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण व संविधान के मौलिक अधिकारों की शपथ
अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को फलौदी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एल.सोनी, स्कूल की प्राचार्या सेणूका हर्ष और हिन्दी मीडियम स्कूल के प्राचार्य आनंद हर्ष ने ध्वजारोहण व ध्वज वंदना के बाद संवैधानिक मूल्यों व कर्तव्यों का स्मरण किया । इस दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनी ने भारतीय संविधान व कर्तव्यों की पालना की शपथ दिलवाई तथा से भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आनंद हर्ष व सेणुका हर्ष का बिना किसी जाति व सम्प्रदाय का भेदभाव किए विद्यार्थियों को शिक्षित कर चिकित्सक, सी.ए.आदि उच्च पदों के लिए प्रेरित करने पर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंध कमेटी के प्रमुख अमिताभ हर्ष ने स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा अनुराग हर्ष ने आभार व्यक्त किया।
अस्मत अमीन हाऊस में गणतंत्र दिवस समारोह
अस्मत अमीन हाउस में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। झंडारोहण के बाद कन्हैया लाल ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद जो आजादी हमें अपने शहीदों की शहादत के बाद मिली और 1950 में हमारा देश सच्चे अर्थों में गणतंत्र बना। हमारे लिए गौरव का विषय है प्रतिवर्ष 26 जनवरी को हम इस खुशी का इजहार करते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस संघर्ष को याद रखें। विशिष्ट अतिथि तस्नीम बानो ने कहा की निसंदेह गणतंत्र दिवस हर भारतवासी के लिए आन बान शान का प्रतीक है। इस अवसर पर इमरोज नदीम ,अरमान नदीम, अल्ताफ बेग़म ,आजि़म हुसैन, पेंटर मोहम्मद रफीक, जमील अहमद ,अनिल सुथार, शेर मोहम्मद ,आसिफ मोहम्मद और शाहबाज की गरिमामय उपस्थिति रही ।कार्यक्रम के आयोजक इमरोज़ नदीम और अरमान नदीम ने कहा की प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व आयोजन का उद्देश्य यही है हम अपनी विरासत को अक्षुण्ण रख सकें ।
परम्परागत एवं उल्लास के साथ मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस
72 वां गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में मंगलवार को परम्परागत एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने राष्ट्रीय घ्वज तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के दूत सफेद कपोत और रंगबिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
इस पावन अवसर पर परेड में दसवीं तथा थर्ड आरएसी की प्लाटुन, राजस्था पुंलिस की महिला एवं पुरूष प्लाटुन, अरबन होमगार्डस तथा महारानी कॉलेज की एन.सी.सी. की टुकड़ी ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षकों ने व्याम और योगा का प्रदर्शन किया। आरएसी की दसवीं बटालियन के जवान सूरज राणा ने मोटर साइकिल पर हैरगेंज करतब दिखाए।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने कहा कि हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। डॉ.कल्ला ने गत् दो वर्षों में राज्य मे हुूए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि राज्य के 33 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बने और 1496 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। जल जीवन मिशन के तहत अगले 3 वर्षों में सभी को घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। सवा करोड़ लोग इंदिरा रसोई का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लिए साढ़े पांच सौ करोड़ रूपये की पेयजल योजना प्रक्रियाधीन है।
संभागीय आयुक्त बी.एल.मेहरा, आईजी पुलिस प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी , अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम ए.एच.गौरी, मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश, उपायुक्त निगम पंकज शर्मा, पूर्व सांसद जमना बारूपाल, यशपाल गहलोत, पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल, महेन्द्र गहलोत, जियाउर रहमान आरिफ, सुमित कोचर, सुषमा बारूपाल सहित राजस्थान प्रशासनिक सेवा और राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों ने समारोह में शिरकत की। संचालन रविन्द्र हर्ष, संजय पुरोहित, ज्योति प्रकाश रंगा तथा मंदाकनी जोशी ने किया।









टिप्पणियाँ