पांचू थाने का हैड कांस्टेबल रिश्वत लेते हुआ ट्रेप,हजारों की ले रहा था रिश्वत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों एसपी पदभार ग्रहण करने के बाद बीकानेर एसीबी टीम ने एक्शन में आते हुए घूसखोरों पर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। एसीबी की टीम ने बीकानेर में कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल को ५००० की रिश्वत लेते हुए टे्रप किया हैं। पांचू पुलिस थाने में तैनात हैड कांस्टेबल रामदेव को ट्रेप किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज नहीं करने के सम्बंध में यह रिश्वत ली जा रही थी। एसीबी की टीम ने एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला के नेतृत्व में एएसपी रजनीश पूनिया ने यह कार्रवाई की हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ