लापरवाही से गाड़ी चलाकर व्यक्ति को मारी टक्कर,इलाज के दौरान हो गयी मौत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाकर व्यक्ति को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने की खबर सामने आयी हैं। इस सम्बंध में मृतक के भाई मूलाराम निवासी मिठडीया ने गजनेर पुलिस थाने में बोलेरो वाहन चालक और बोलेरो गाड़ी आरजे-07-यूए-2988 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 21 जनवरी की शाम करीब 6 बजे शीशा भैरू मंदिर भोलासर रोड़ की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी वाहन चालक ने अपनी बोलेरो गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के भाई को टक्कर मार दी। इस टक्कर से प्रार्थी का भाई घायल हो गया और कोलायत की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ