लॉयन न्यूज,बीकानेर। पार्षद प्रत्याशी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत पोस्ट करने और पार्षद प्रत्याशी की छवि धूमिल करने का मामला सामने आया हैं। घटना चुरू की हैं। जहां पर नगरपरिषद चुनाव के एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अज्ञात जनों के खिलाफ छवि धूमिल करने का थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि वार्ड 35 से निर्दलीय प्रत्याशी सांवरमल पुत्र नरसाराम बागड़ा ने रिपोर्ट दी कि वह नगरपरिषद चुनाव में पार्षद प्रत्याशी है। प्रार्थी और पार्षद प्रत्याशी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें उसकी फोटो लगाकर अश्लील गालियां लिखकर पोस्टे डाल दी, जिससे उनकी छवि खराब हुई है।
यह आपराधिक कृत्य जान बुझकर किया गया है, ताकि वार्ड पार्षद का चुनाव जीत नहीं सकू और समाज में उनकी प्रतिष्ठा पर आंच आए। उक्त व्यक्ति द्वारा उसके रिश्तेदारों, परिचितों व जानकारों से धोखाधड़ी कर आर्थिक फ्रॉड भी किया जा सकता है। चुनाव में मतदाताओं पर भी गलत असर पडऩे की संभावना है।

टिप्पणियाँ