पूूज्य सिंधी पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी दीपक भार्गव से भेंटकर हैड कांस्टेबल पवन सिंह दहिया के सराहनीय कार्य की सराहना कर सम्मानित किया। पूूज्य सिंधी पंचायत सचिव हरीश गुरनानी ने बताया कि बुधवार को प्रतापनगर निवासी 80 वर्षीय देवीबाई परियाणी शहर में थी। सब्जी मंडी के पास उनका पर्स गिर गया। पर्स में 13 ग्राम की सोने की चेन, छह ग्राम सोने के हीरे लगे टाॅप्स तथा साढ़े तीन हजार की नकदी थी। ढूंढने पर पर्स नहीं मिला। हैड कांस्टेबल पवन सिंह दहिया को यह पर्स मिला तो आस-पास पूछताछ की। हुलिये के आधार पर जानकारी जुटाकर वृद्धा देवीबाई परियाणी के घर जाकर उन्हें पर्स साैंपा।
उन्होंने हैड कांस्टेबल पवनसिंह दहिया की सराहना की। उपाध्यक्ष योगेश भोजवानी ने बताया कि सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी भार्गव से भेंट कर उन्हें हैड कांस्टेबल पवन सिंह दहिया के इस काम की जानकारी दी। हैड कांस्टेबल दहिया को बुलाकर एसपी ने सराहना की। सिंधी पंचायत ने भी हैड कांस्टेबल का सम्मान किया। इस दाैरान महेश दादवानी, कमल कृपलानी, चंद्रप्रकाश कृपलानी, पूर्व पार्षद चेतन खत्री आदि माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ