कौशल्या के सपनों को महापौर ने दी उड़ान, बोली- ‘मुझे गर्व है कि बीकानेर में पिंक ऑटो चलाने वाली मैं पहली महिला चालक हूं’

लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा घोषित महत्वकांशी योजना पिंक ऑटो धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। महिला सशाक्तिकरण एंव महिलाओं को अर्थिक संबल देने के उद्धेश्य से महापौर ने नगर निगम बीकानेर के अन्तर्गत संचालित डे-एनयूएलएम परियोजना के तहत पिंक ऑटो योजना की घोषणा की थी। जिसमे शहर से चार महिलओं के ऋण भी स्वीकृत करवा लिए गए थें। मंगलवर को महापौर, एसबीआई से सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार कोठारी, लीड बैंक मेंनेजर सुरेश शर्मा तथा मुख्य प्रबंधक शंकर लाल सुथार ने योजना के अन्तर्गत पहली लाभान्वित महिला कौशल्या देवी को पिंक ऑटो खरीदने हेतु ऋण स्वरूप 2 लाख रूपय का डी.डी. सौंपा। इस पिंक ऑटो से पर्यावरण सुरक्षा के साथ ईधन की भारी बचत होगी तथा डीजल के मुकाबले यह ऑटो किफायती भी होगें। यह पिंक ऑटो महिल द्वारा चलाए जाएगें। राजस्थान में पिंक ऑटो चलाने वाला बीकानेर दूसरा शहर होगा। महापौर के मार्गदर्शन में पिछले 6 माह से इस योजना पर कार्य किया जा रहा था। विभिन्न स्तर से अनुमोदन स्वीकृति तथा बैंक से स्वीकृति एवं उद्यमशीलता प्रशिक्षण पुरा करने के बाद आज प्रथम महिला को ऋण राशि वितरित की गई। आगामी एक सप्ताह में यह पिंक ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आएगे।

 

महापौर ने बताया की काफी लबे समय से महिलओं को पिंक ऑटो योजना से जुड़कर आर्थिकरूप से स्वतंत्र एवं संबल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। चार महिलाओं को योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति दिलवाई गई है। मंगलवार को पहली महिला लाभार्थी कौशल्या देवी को ऋण राशी का डी.डी दिया गया है, जल्द ही अन्य महिलाओं को भी योजना हेतु प्रेरित कर ऋण राशी वितरित करवाई जाएगी। आने वाले समय में शहर में 50 से अधिक पिंक ऑटो चले ऐसा मेरा लक्ष्य है। कौशल्या देवी ने बताया की नगर निगम महापौर के लगातार सहयोग एवं मार्गदर्शन से एवं एसबीआई की सहायता से मुझे पिंक ऑटो के लिए आज ऋण दिया गया है। मैं महापौर एवं एसबीआई का धन्यवाद प्रकट करती हूं। ‘मुझे गर्व है कि बीकानेर में पिंक ऑटो चलाने वाली मैं पहली महिला चालक हूँ।’

Related Posts



टिप्पणियाँ