बीते दिनों की चोरियों पर नहीं हुआ कोई एक्शन,नापासर में चोरों ने फिर पार किए सोना,चांदी और नकदी,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। जिले में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों में हुई चोरियों का आंकलन ठीक ढग़ से पुलिस कर भी नहीं पायी की चोरों ने पुलिस की क्राइम बैठक की रात को ही नापासर को अपना ठीकाना बनाते हुए ज्वैलर्स की दुकान से हाथ साफ कर लिए।

बीती रात नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा के धतरवाल मार्केट में बनी के.आर.ज्वैलर्स की दुकान से सोने,चांदी के साथ-साथ नकदी भी उडा ले गए। चोरों ने इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी नहीं छोडा।

दुकान संचालक मनीराम सोनी से मिली जानकारी के अनुसार दुकान में रखे करीब 35 ग्राम सोने,साढ़े तीन किलो चांदा और एक लाख बीस हजार रूपए ले गए। हालांकि गनीमत रही कि चोरों से दुकान में रखे मुख्य लॉकर को नहीं तोड़ पाए अन्यथा बड़ी वारदात हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस ने मोके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के लिए सिरदर्द बने चोरों पर पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नही हो रही हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ