लॉयन न्यूज,बीकानेर/हनुमानगढ़। एटीएम तोड़कर ले जाने का प्रयास करने का मामला सामने आया हैं। घटना हनुमानगढ़ के जक्शन थाना क्षेत्र की हैं। इस सम्बंध में टीएसआई कंपनी के मैनेजर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
मैनेजर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि अज्ञात लोगों ने सूतरगढ़ रोड़ के पास एटीएम तोडऩे का प्रयास किया। इस दोरान चोरों ने सिक्योरिटी मशीन के तारों को तोडऩे का प्रयास भी किया,लेकिन एटीएम के अंदर अन्य ग्राहका आ जाने के कारण चोर फरार हो गए। हांलाकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं। एटीएम में लगे कैमरो की भी पड़ताल की जा रही है।

टिप्पणियाँ