राजस्थानी व्यास की पुण्यतिथि पर होगा युवा साहित्यकारों का सम्मान

लॉयन न्यूज,बीकानेर।
भारतीय साहित्य के निर्माता, आधुनिक राजस्थानी कहानी के जनक मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ की 34 वी पुण्यतिथि पर मुरलीधर व्यास राजस्थानी स्मृति संस्थान ने बीकानेर के युवा साहित्यकारों को सम्मानित करने का फैसला किया है । संस्था के व्यास योगेश राजस्थानी ने बताया कि इस क्रम में संस्था ने युवा साहित्यकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इच्छुक युवा साहित्यकार अपनी मौलिक पुस्तक और बायोडेटा संस्था के पते- व्यास योगेश राजस्थानी, डागा चौक, नरसिंह मंदिर के पीछे भिजवा सकते है, साथ ही योगेश राजस्थानी ने बताया कि निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम होगा। 40 वर्ष तक की उम्र के आवेदक 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ