लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली गोलियां जप्त की हैं। श्रीगंगानगर पुलिस ने एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशों पर यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के चलते रावला बॉर्डर इलाके में नशा तस्कर से करीब 7500 गोलियों को जप्त किया हैं। पुलिस ने 7केएनडी के पास से तस्कर हरविन्द्र को गिरफ्तार किया हैं। तस्कर के दो साथियों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

टिप्पणियाँ