कांचरोदा के उमावि पर प्रधानाचार्य के तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर विद्यालय पर की गई तालाबंदी अधिकारियों की समझाइश पर तीसरे दिन ताला खोला गया। मामले के अनुसार उमावि काचरोदा में कार्यरत प्रधानाचार्य हंसराज मीना का तबादला उमावि कूंजैला(नादौती) होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर तालाबंदी के साथ मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए थे। ऐसे मे ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक रमेश मीना के पास प्रधानाचार्य हंसराज मीना के स्थानान्तरण को निरस्त कराने की मांग की गई।
जिस पर विधायक मीना ने ग्रामीणों को भी आश्वस्त किया गया था।लेकिन ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय का ताला तक नही खोला गया। ऐसे मे गुरूवार को सपोटरा थानाधिकारी बनवारीलाल मीना के द्वारा भी ग्रामीणों से विद्यालय का ताला खुलवाने के लिए समझाइस की गई लेकिन ग्रामीण तबादले को निरस्त कराने की मांग को लेकर अडे रहे।
तीन दिनो से कांचरोदा के विद्यालय पर तालाबंदी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी भरतलाल मीना कांचरोदा के राउमावि पहुचें। जहां विद्यालय के बालक बालिकाओं,पंच पटेलों के साथ बैठक आयोजित कर करीब दो घन्टे तक समझाइस की गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नवनियुक्त प्रधानाचार्या शशिवाला मीना के द्वारा विद्यालय विकास मे रूचि रखते हुए विद्यालय का विकास कराने, विद्यालय का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने, बालक बालिकाओं की अतिरिक्त कक्षाऐं संचालित कराने आदि मांग की गई।जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण ताला खोलने के लिए राजी हो गए।
प्रधानाचार्य के तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर कांचरोदा गांव के ग्रामीण जयपुर पहुचकर शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा सहित मौजूदा सरकार के कई मंत्रियों से मिले ऐसे मे शिक्षामंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वर्तमान मे आचार संहिता लग चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ