अवैध देशी शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

लॉयन न्यूज, बीकानेर। जिले के दो अलग-अलग पुलिस थानों की पुलिस ने अवैधी देशी शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिसमें दो कार्रवाई छत्तरगढ़ पुलिस की है। पुलिस के अनुसार एएसआई हरजीराम मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान नाल पुलिस थाना क्षेत्र के कावनी गांव निवासी शिवराज सिंह पुत्र विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 36 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किये। पुलिस के अनुसार शिवराज को आवा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर राज. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई हैडकांस्टेबल दयानंद के नेतृत्व में की गई। जिसमें गश्त के दौरान 4 डीएलएसएम निवासी मुल्जिम दयाराम पुत्र कालुराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किये। यह कार्रवाई 559 आरडी आईजीएनपी मुख्य नहर पुलिया के पास से की गई। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर राज. आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई कालु पुलिस द्वारा की गई। जिसमें पुलिस ने गश्त के दौरान खारी से कुजटी की तरफ जाने वाली सडक पर कोजाराम पुत्र पुराराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैधी देशी ढोला मारू सादा शराब के 48 पव्वे जब्त किये गये। पुलिस के अनुसार आरोपी खारी गांव के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ