लॉयन न्यूज,बीकानेर। पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है। लूट, डकैती व अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों में अब पुलिस का खौफ नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा ही मामला नयाशहर थाने दर्ज हुआ हैं। प्रार्थी रामनिवास ने नयाशहर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
प्रार्थी ने बताया कि वह बीती रात को 8.03 पर अपनी दुकान से घर जा रहा था। जैसे ही वह डूडी पेट्रोल पम्प के पास वाली गली में पहुंचा तब अज्ञात लड़के मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये और प्रार्थी को धक्का देकर दुकान का थैला छीनकर भाग गए।
परिवादी ने बताया कि इस थैले में एक लाख बीस हजार रुपये व दुकान की बही खाता थी। जो कि अज्ञात लूटेरों लेकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ