लॉयन न्यूज,बीकानेर। बंदूक की नोक पर लाखों की लूट करने की खबर सामने आयी हैं। घटना चुरू के सरदारशहर की हैं। जहां पर दिल्ली से आए व्यक्ति के साथ लूट करने की सूचना मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 5 बजे के आसपास कच्चा बस स्टैंड की हैं। जहां पर दिल्ली से आए पीडि़त को बस से उतरते ही तीन युवकों ने घेर लिया। तीनों लूटेरों ने बंदूक दिखाकर पीडि़त को डराया और करीब 18 लाख रूपए के सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर लूटेरों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ