महिला के साथ लोहे के पाईप से की मारपीट,निकाली गालियां,जान से मारने की कोशिश

लॉयन न्यूज,बीकानेर। लोहे के पाईप से मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया धनुकंवर राजपूत निवासी अणखीसर ने नोखा पुलिस थाने में मनोहरी केवर व विमला कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना अणखीसर में कल दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की हैं।

प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियेां ने प्रार्थिया के साथ लोहे के पाईप से बेरहमी से मारपीट की और इस दोरान आरोपियों ने प्रार्थिया को जान से मारने की कोशिश की। प्रार्थिया ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मेरे साथ गंदी-गंदी गालियां दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ