विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिग छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौपा ज्ञापन,की ये मांग,देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिग छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम पर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। नर्सिग छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। इस सम्बंध में अध्यक्ष विकास खत्री ने बताया कि बीते दिनों 16 जनवरी को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पोस्ट के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के द्वारा रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें नर्सिग के अभ्यर्थियों के केवल रोल नम्बर से ही रिजल्ट जारी किया गया था। जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इनकी मांग है कि इस रिजल्ट को केटेगरी वाइज पूरी पारदर्शिता के साथ जारी किया जावे साथ ही समान काम समान वेतन कानून के तहत सभी के वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
टिप्पणियाँ