लॉयन न्यूज,बीकानेर। व्यापारी से फिरौती मांगने और फिरौती नहीं मिलने के कारण 27 दिसम्बर को फायंरिग करने के मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर पुलिस ने आज सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए संदीप जाखड़ निवासी रावला ओर कार्तिक जाखड़ निवासी रावला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं।
पूछताछ में कई वारदातों से पर्दा उठ सकता हैं। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 27 दिसम्बर को फायंरिग करने वाले बदमाशों ने एक गिरोह बना रखा है। जो कि लोगों को डरा-धमका कर पैसे अर्जित करते हैं एवं पैसे नहीं देने पर फायंरिग कर भयभीत कर देते हैं मुखबीर से पुलिस को मिली सूचना पर पुलिस डाबला हैड पर से इन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।
इस गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में भी पता लगाया जा रहा हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनो बदमाशों ने 8 नवम्बर को गंगानगर के शुभम गुप्ता पर की गयी फायंरिग की घटना को स्वीकार किया हैं। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से कई वारदातों से राज उठ सकता हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में पुष्पेन्द्र सिंह,कालुराम,बलकरण सिंह,विरेन्द्र कुमार,सुरजभान,राजाराम,सुभाष शामिल थें।

टिप्पणियाँ