स्कूल को लगाया ताला, प्रिंसीपल पर आरोप, हटाने की मांग, देखें वीडियो

लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
करमीसर गांव के निवासियों ने आज सुबह यहां के सरकारी स्कूल पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गाँव के लोगों का कहना था कि सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रिंसीपल का गांव के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं है। राजनीतिक भेदभाव का आरोप भी लगाते हुए गांव वालों ने कहा कि इससे बच्चों में हीन भावना आ रही है। ऐसे में जब तक प्रिंसीपल को यहां से नहीं हटाया जाएगा, विरोध जारी रहेगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ