विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में धरना दे रहीं आशाओं को गिरफ्तार करने व कई को मानदेय सेवा से पृथक करने के विरोध में करौली जिले की आशाओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
कृष्णा देवी, प्रमिला देवी, कल्लो, सरोज, ममता, चन्द्रकला, शांति देवी, हेमलता शर्मा सहित कई आशाओं ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगों को लेकर जयपुर में आशाएं धरने पर बैठी थी। जिन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया जो गलत हैं। जिले की आशाएं उनके साथ हैं।
उन्होंने उनकी प्रमुख मांग उनका एक विभाग किए जाने, मानदेय बढाकर 15 से 20 हजार रुपए करने तथा उन्हें स्थाई किया जाए। आशाओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटे से लेकर बड़ा कार्य उन्हीं के द्वारा कराया जाता है। चाहे वह सर्वे का कार्य हो या किसी भी प्रकार का आंकड़े एकत्रित करने का।
इसके बावजूद भी उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जाता है। इस बारे में सरकार व प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शनिवार से वह कार्य का बहिष्कार करेंगी। ज्ञापन देने वालों में गोपाली मीना, अनीता शर्मा, निर्मला देवी, आशा गोयल, मुकेश मीना, सरगमी देवी, कल्लो मीना, सारिका देवी, विमलेश, सीमा, शीला सहत दर्जनों आशाएं उपस्थित थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ