सड़क सुरक्षा के तहत निकाली गयी वाहन रैली,यातायात नियमों की दी जाएगी जानकारी,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। सड़क सुरक्षा माह के तहत आज कलेक्ट्रेट कार्यालय से वाहन रैली निकाली गयी। जिसको जिला कलक्टर नमित मेहता ओर एसपी प्रीति चंद्रा ने रवाना किया। इस दौरान यातायात प्रभारी प्रदीप चारण और दीपचंद के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी मौजूद रहें।

इस सम्बंध में जिला कलक्टर ने बताया कि सड़क सुरक्षा के तह यह जागरूकता रैली निकाली गयी है। कलक्टर ने कहा कि यातायात के नियमों के प्रति हर एक व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलना चाहिए।

एसपी प्रीति चंद्रा ने बताया कि आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गयी हैं। जो कि शहर के विभिन्न मागों से जागरूकता का संदेश देते हुए निकलेगी। प्रत्येक आमजन को यातायात के नियमों का पालन करते हुए खुद सुरक्षित होते हुए दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Posts



टिप्पणियाँ