जल्द दर्ज होगा मुकदमा और दी जाएगी सुरक्षा,महिपाल मकराणा हुए मीडिया से रूबरू,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। सर्व समाज के आव्हान पर आज कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के बाद सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मीडिया से बीतचीत की। इस दौरान करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने बातचीत करते हुए बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर और एसपी के साथ वार्ता की।

वार्ता काफी सार्थक रही। मकराणा ने बताया कि कलक्टर और प्रशासन ने हमे आश्वासन दिया है कि जल्द ही लव जिहाद के आरोपित लडके के पिता पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।

इस दोरान मकराणा ने कहा कि लड़की के परिजनों को उचित सुरक्षा दी जाएगी साथ ही मकराणा ने कहा कि जब भी हमें जरूरत पड़ेगी हम फिर से तैयार हैं। जब महिपाल मकराणा से पूछा गया कि आप आश्वासन से संतुष्ट है तो उनका कहना था कि जब परिजन संतुष्ट है तो मुझ क्या दिक्कत होगी हम सब संतुष्ट हैं और जब भी समाज को जरूरत होगी समाज तैयार रहेगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ