यूडी टैक्स और निर्माण कार्य को लेकर महापौर ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों अचानक नगर निगम में निरीक्षण करने पहुंची महापौर सुशीला कंवर ने आज अपने ही अंदाज में अधिकारियों के साथ बीकानेर के विकास सम्बंधी चर्चा की और बकाया यूडी टैक्स पर भी लम्बी बैठक की गयी। इस दोरान शहर में बकाया यूडी टैक्स को समय रहते भरने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए अन्यथा निगम बकाया यूडी टैक्स वालों पर कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही महापौर ने वार्डो में स्वीकृत किए गए 20 लाख तक के विकास कार्यो के सम्बंध में 21 जनवरी तक कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि अधिकारियों के साथ विकास कार्यो के सम्बंध में चर्चा और मीटिंग हुई हैं। जिसमें सम्बंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ