लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने अवैध हेरोइन पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। हनुमानगढ़ की तलवाड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तलवाड़ा झील पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने जावेद खान नाम के युवक को 25 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा हैं। आरोपी युवक ढाणी 12 आरडब्ल्यूडी रोही भूरानपुरा का निवासी हैं। पुलिस आरोपी से इस सम्बंध में पूछताछ कर रही हैं। संपूर्ण कार्रवाई थानाप्रभारी नवदीप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी हैं।

टिप्पणियाँ