लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट परिसर से टॉयलेट जाने के बहाने से चकमा देकर फरार हो गया हैं। जिसके बाद आबकारी सिपाही हरिसिंह ने जाकिर हुसैन निवासी इन्द्रा कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी हुसैन को अवैध शराब के मामले में पेश किया जा रहा था इसी दौरान आरोपी ने टॉयलेट का बहाना बनाया और फिर भाग गया। प्रार्थी ने बताया कि टॉयलेट के लिए जैसे ले जाने लगे तो आरोपी सिपाही का हाथ छुडवाकर फरारा हो गया। कोर्ट परिसर में भीड होने का आरोपी ने फायदा उठाया। जिसका पीछा करने के बाद नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ