नौकायन, मकर संक्रांति को झड़ा तालाब में चलेगी नाव

हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर शहर के अमरसिंह राठौड़ की छतरियों के पास स्थित मॉडल ऐतिहासिक झड़ा तालाब में नौकायन अब 14 जनवरी से चलेगी। इसका शुभारंभ कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार साेनी करेंगे। शहरवासियों काे 5वें दिन से बोटिंग की सुविधा मिलने वाली है। लगभग 5 साल के इंतजार के बाद वह वक्त आ रहा है, जब इस तालाब में घूमने आने वाले लोगों को बोटिंग (नाव) का भी आनंद मिलेगा। साथ ही तालाब में सेल्फी प्वाइंट भी हाेगा। दरअसल, बाेटिंग शुरू काे लेकर आयुक्त मनीषा चाैधरी के देखरेख में लगातार तैयारियां की जा रही है।

उन्हाेंने बताया कि 14 जनवरी से शहरवासी यहां सुरक्षित और सुविधाजनक नौकायन का आनंद उठा सकेंगे। सफाई निरीक्षक रामेश्वरलाल एवं जमादार विजय कुमार सहित सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा झड़ा तालाब में गंदे पानी की आवक को रोक कर सफाई करवाई जा रही है। शुक्रवार काे तालाब स्थित अमरसिहं छतरियों के पीछे सफाई करवाने के निर्देश दिए। झड़ा तालाब में सौदर्यीकरण के लिए दीवारों पर पेंटिंग करवाने, जल स्तर बढ़ाने के साथ-साथ यहां आई लव नागौर नाम से एक शाइनिंग बोर्ड भी लगाया जाएगा। साथ ही सेल्फी पाइंट भी विकसित किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boating, the boat will run in Jhara Pond on Makar Sankranti


टिप्पणियाँ