उपखंड मुख्यालय के तेली खेड़ा में शनिवार रात चोरों ने 4 घरों में उत्पात मचाया। राजू व जगदीश ने बताया चोर उदयलाल सुवालका के घर का ताला तोड़कर बाइक चुरा ले गए। जाते समय दरवाजे को चाेराें ने बाहर से बंद कर दिया। परिवार के लाेग सुबह जागे तब चोरी का पता चला। इस मकान से थोड़ी दूर ही फल विक्रेता सुरेश तेली के में ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा। सुरेश ने एक सप्ताह पहले 1500 रुपए में जैकेट खरीदा था जाे खूंटी पर टंगा था। यह चाेराें के हाथ लग गया।
चोरों ने प्रभुलाल तेली के मकान में भी घुसने का प्रयास किया पर जाग हो जाने से भाग गए। थोड़ी दूर ही प्राेपर्टी डीलर बाबूलाल तेली के मकान की दीवार फांदकर चाेर घुसे। दरवाजे का ताला तोड़ने की खूब कोशिश की पर सफल नहीं हो पाए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाशाें के फाेटाे दिख रहे हैं। लाेगाें ने सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एएसआई नरेंद्रसिंह पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ