उर्दू बचाओं संघर्ष समिति की कई मांगों पर बनी सहमति,जल्द ही मिल जाएगा लिखित आदेश,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। राजस्थान उर्दू बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले आज महात्मा गंाधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी पार्क में राजस्थान के गांधी कहे जाने वाले ठाकुर शमशेर खां भालु ने एक प्रेस कांफ्रेस की। इस सम्बंध में शमशेर खां ने सबसे पहले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि दी और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की आव्हान भी किया। प्रेस कांफ्रेस को सम्बोंधित करते हुए शमशेर खां ने बताया कि उर्दू को बचाने और संविदाकर्मियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हमारी यह लडाई चुरू से शुरू हुई थी।

जिसे संघर्ष समिति ने दांडी यात्रा का नाम दिया था। यह यात्रा व्यापाक जनसमर्थन के साथ जब उदयपुर पहुंची तो प्रदेश सरकार ने मांगों को मानते हुए स्थगित करवा दिया था। इस सम्बंध में शमशेर खंा ने बताया कि हमारी बात शिक्षा विभाग के निदेशक से हुई हैं। निदेशक ने हमारी मांगों को सही मानते हुए जल्द से जल्द इसे लागू करने का आश्वासन दिया हैं।

शमशेर खां ने बताया कि पहले तृतीय भाषा के रूप में एक भाषा का चयन किया जा सकता था लेकिन अब किसी भी विद्यालय में अगर तृतीय भाषा (संस्कृत,उर्दू,पंजाबी,सिंधी,गुजराती) के 10 विद्यार्थी है तो उस स्कूल में विभाग सभी विषयो के पद स्वीकृत करेगा लेकिन पहले एक विद्यालय में एक ही तृतीय भाषा का पद था।

इस सम्बंध में अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष सीमा भाटी ने बताया कि हमारी मांगो पर शिक्षा विभाग ने सकारात्मक आश्वासन दिया हैं लेकिन जब तक लिखित मेंं हमें नहीं दिया जाता है। तब तक केवल मात्र इसे एक सकारात्मक कदम कहा जा सकता हैं, हालाकि सीमा भाटी ने बताया कि शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने फरवरी माह मे इस सम्पूर्ण मुद्दो पर बनी सहमति के सम्बंध में लिखित आदेश दे दिया जाएगा।

इसके साथ जिन मुद्दो पर सहमति बनी है उनकों शिक्षा विभाग द्वारा लागू भी कर दिया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष शकील अंसारी,शमशुद्दीन सुलेमानी,सामाजिक कार्यकर्ता साजिद शुलेमानी,संगठन महामंत्री जय गहलोत भी शामिल रहें।

Related Posts



टिप्पणियाँ