देवीसिंह भाटी के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर विराम, स्वस्थ हैं भाटी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। आज सुबह-सुबह से ही सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही थी। कई सोशल मीडिया के यूजर ने देवीसिंह भाटी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पोस्ट भी की। लेकिन इस सम्बंध में भाटी से जुड़े कार्यकर्ता राकेश माथुर व शेखर आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि देवीसिंह भाटी एक दम स्वास्थ्य हैं। भाटी जयपुर में अपने आवास पर स्वास्थ्य का लाभ ले रहे हैं। लेकिन कुछ लोग जानकारी के अभाव में अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे में उनको अफवाहों से दूर रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व देवीसिंह भाटी का स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद भाटी जयपुर में ही हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ