लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों हुए नगर पालिका चुनाव के बाद आज विवाद खड़ा हो गया हैं। चुरू के सरदारशहर शहर में यह विवाद उत्पन्न हो गया हैं। सरदारशहर के वार्ड 38 में चुनाव निरस्त करने की मांग उठी हैं। इस सम्बंध में विकास मंच के बैनर तले उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया हैं। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि वार्ड 38 में करीब 10 मृतकों और विदेश में रहने वाले लोगों के वोट डाले गए हैं। जो कि नियमाविरूद्ध और कानून का उल्लघंन हैं। ऐसे में ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि फर्जी तरीके से वोट डाले गए हैं। जो कि कभी मान्य नहीं होगें। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी भी दी गयी है कि अगर चुनाव निरस्त नहीं हुए तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा।
टिप्पणियाँ