हजारों अवैध नशीली गोलियों के साथ कार जप्त,दो तस्कर गिरफ्तार

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। कोलायत पुलिस ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सांखला फाटक पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक सफेद रंग की कार होण्डा सिटी दिल्ली नम्बर की आयी तो उसकी तलाशी ली गयी।

जिसमें करीब 28500 अवैध नशे की गोलियां मिली। पुलिस ने कार और गोलियों को जप्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस नें अग्रेज सिंह निवासी मोगा व जसविन्द्र ङ्क्षसह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में तस्करों ने नशीली गोलियों को बाड़मेंर से लाए थें और पंजाब ले जा रहे थें।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। एसपी प्रीति चंद्रा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी हैं। इस दौरान कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अजय कुमार,आनंद सिंह,सोमराज,रामदास,अशोक,बलराम शामिल रहें।

Related Posts



टिप्पणियाँ