लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। श्रीगंगानगर के सूतरगढ़ में यह कार्रवाई की गयी हैं। सिटी पुलिस ने नई अनाज मंडी के पीछे कार्रवाई करते हुए अवैध करीब 1200 नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। यह दोनो आरोपी रतासर और ठकराना के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आरोपियों से अवैध नशीली गोलियों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ