कार की टक्कर से महिला घायल

सरणू कस्बे में शुक्रवार को एक कार ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। सिणधरी से बस में सवार होकर घर जा रही छगनी देवी पत्नी लूणाराम निवासी आदर्श चवा सरणू में बस रुकने पर बस से उतरकर सब्जी लेने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सिणधरी से बाड़मेर की ओर जा रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बाड़मेर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ