मोदी ने किया श्रीगणेश तो पीबीएम में भी शुरू हुआ टीकाकरण, अधीक्षक सिरोही,हर्ष और माथुर ने लगवाएं टीके,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पीएम मोदी के कोरोना वैक्सीन के शुभारंभ के बाद पूरे भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया हैं। इस दौरान टीका लगवाने वाले प्रत्येक फ्रंटलाइनर्स को कहा गया है दो टीके लगाना आवश्यक हैं। इसी कड़ी में बीकानेर में भी आज से टीका लगना शुरू हो गया हैं। आज पीबीएम में इसका कार्य शुरू हो गयी हैं।

इसी कड़ी में आज मेडिकल कॉलेज में पहला टीम डॉ. रजन माथुर को लगाया हैं। वहीं जियोट्रिक विभाग में पीबीएम अधीक्षक परमिंदर सिरोही और बॉयोलॉजी विभाग में डॉक्टर एसएन हर्ष ने प्रथम टीका लगवाया हैं। इस दौरान पूरी सावधानी और सर्तकता बरती गयी।

डॉक्टरों ने टीका लगवाने के बाद कहा कि इस टीके के बाद उन्हें किसी भी तरह की कोई चिंता अथवा स्वास्थ्य में कमी नही लग रही हैं। बड़े जोश और उत्साह के साथ यह टीके लगवाएं गए हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कामना की है कि कोरोना का सबसे टीकाकरण अभियान सफल हो।

Related Posts



टिप्पणियाँ