बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप,मामला दर्ज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी भूराराम पुत्र पुरखाराम वाल्मिकी निवासी बान्द्रा बास ने राम जावा उर्फ नन्दू,आईदान,कमल जावा,योगेन्द्र जावा,रामू पंडिल के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 23 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे के आसपास प्रार्थी के घर की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने 23 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे के आसपास उसके घर पर आए। आरोपियों ने इस दौरान प्रार्थी की 21 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ