जबरदस्ती दुकान में घुसकर की मारपीट और तोडफ़ोड़,छीने रूपए

लॉयन न्यूज,बीकानेर। दुकानों में घुसकर मारपीट करने और पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी श्रवण कुमार,अशोक कुमार ने कोलायत थाने में भूरसिंह,भाखर ङ्क्षसह,किशन सिंह,सांगसिंह,महावीर सिंह,जीतु सिंह व 10-12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 27 जनवरी बीठनोक की हैं।

प्रार्थी पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने जबरन उसकी दुकान में प्रवेश किया और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियेां ने प्रार्थी को डरा-धमका कर तोडफोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। जिसके बाद गल्ले से करीब 9 हजार रूपए छीनकर ले गए। वहीं अशोक ने बताया कि उसके केन्द्र से भी आरोपियों ने डरा-धमका कर करीब एक लाख बीस हजार रूपए ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ