ठाकुर शमशेर भालू खां का बीकानेर में भव्य स्वागत

लॉयन न्यूज, बीकानेर। अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ राजस्थान की जानिब से ठाकुर शमशेर भालू खां की बीकानेर तशरीफ़ आवरी पर भव्य स्वागत किया गया। संघ की जानिब से शमशेर खां को गुलदस्ता राजस्थानी साफा और शॉल पहना कर फूल मालाओं से खैर मक़दम किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सीमा भाटी की ओर से महात्मा गांधी के रास्ते पर चल कर उर्दू जबान के लिए काम करने वाले शमशेर खां को गांधी रूप की तस्वीर भी भेंट की। संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहून काटपुरी की तरफ से लाठी भेंट की गई। बीकानेर जिला अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने एक जुट होकर उर्दू व कौम के लिए काम करने का संदेश दिया।

 

संघ के राज्य सरंक्षक पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जनाब मोहम्मद सलीम पडि़हार, संगठन राज्य मंत्री जय गहलोत, के साथ महासंघ लोकतांत्रिक के प्रदेश मंत्री चंद्रेश गहलोत, पुरषोत्तम तंवर व संघ सदस्य साजि़द सुलेमानी सदस्या सलमा बानो, महमूदा बानो व अन्य गणमान्य हजऱात भी शामिल रहे।

Related Posts



टिप्पणियाँ