ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत

थाना क्षेत्र बानों की बेरी स्टेशन पर पैदल जा रहे युवक को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धर्माराम पुत्र मानाराम निवासी बानों की बेरी ले बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे उसका चचेरा भाई जैताराम पुत्र वालाराम एनएच 68 बानों की बेरी स्टेशन की तरफ सड़क पर पैदल ही कृषि कार्य के लिए फव्वारा नोजल लेकर दूसरे खेत की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। इससे जैताराम घायल हो गया। धोरीमन्ना अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ