लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त जब्त किया हैं। चुरू के तारानगर में यह कार्रवाई की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रक को रोका और उसमे तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में अवैध डोडा-पोस्त मिला हैं। पुलिस ने मौके से 10 किलो अवैध डोडा-पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में छिपाकर डोडा पोस्त ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। दोनो तस्करों से इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ