बिना जागरूकता अभियान के वेबसाइट पर निगम के अफसर ले रहे हैं शहर की स्वच्छता का फीडबैक

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 शुरू हाे चुका है, लेकिन शहर के सफाई के हालात ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। यह सब कुछ हाेने के बाद भी दाेनाें महापाैर राजधानी जयपुर काे स्वच्छ बनाकर पहले पायदान पर लाने के दावे कर रही हैं। खास बात यह है कि एक जनवरी से नगर निगम ने शहर की स्वच्छता काे लेकर लाेगाें से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है, लेकिन लाेग शहर के स्वच्छता काे लेकर नगर निगम काे फीडबैक ही नहीं दे रहे है।

दरअसल नगर निगम ने सर्वेक्षण में शामिल हाेने के लिए जागरूकता अभियान ही नहीं चलाया है। ऐसे में लाेगाें काे अभी तक जानकारी ही नहीं है। नगर निगम की यह लापरवाही स्वच्छता का अंक गणित बिगाड़ देगी। क्याेंकि सिटीजन फीडबैक का सर्वे 1800 अंक का होगा। इसमें 600 अंक फीडबैक और 1200 सिटीजन वाइस के होंगे। इस कैटेगरी में अंक मिलने पर ही निगम की रैंकिंग में सुधार हाेगा।

लेकिन अभी तक नगर निगम की सिटीजन फीडबैक बढ़ाने के लिए कोई तैयारी नहीं है। पिछली बार नगर निगम अफसराें ने खुद सार्वजनिक स्थलाें पर जाकर लाेगाें काे जागरूक करके शहर की स्वच्छता काे लेकर फीडबैक लिया था। इसके अलावा एप के जरिये भी लाेगाें से स्वच्छता काे लेकर सवाल-जवाब किए थे। इस बार नगर निगम द्वारा केवल खुद वेबसाइट पर ही फीडबैक लिया जा रहा है। इसकी जानकारी आमजन काे नहीं है।

पिछले साल सिटीजन फीडबैक में ही जयपुर को 1500 में से 1068 नंबर मिले थे। ऐसे में रैंकिंग में सुधार हुआ था। सिटीजन फीडबैक 31 मार्च तक चलेगा। इसके बाद केन्द्र की टीम सर्वे करने आएगी। https://ift.tt/3hO1V8c और CitizenFeedback पोर्टल पर क्लिक कर अपना नाम, उम्र, फोन नंबर भरकर फीडबैक के सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं।

^सर्वेक्षण शुरू हाे चुका है। फिलहाल वेबसाइट के जरिये ही लाेगाें से फीडबैक लिया जा रहा है। अब लाेगाें काे फीडबैक देने के लिए जागरूक भी करेंगे। इसके लिए कार्य याेजना तैयार की जा रही है।
- हर्षित वर्मा, नाेडल अधिकारी, स्वच्छता सर्वेक्षण नगर निगम

इन 6 सवालों के जवाब देकर फिर सुधारी जा सकती है जयपुर की रैंक
1. क्या आपको पता है कि जयपुर स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग ले रहा है।
2. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 जयपुर की रैंक क्या थी?
3. अपने आसपास की स्वच्छता के आधार पर जयपुर को कितने नंबर देंगे?
4. व्यावसायिक व पब्लिक एरिया की स्वच्छता को कितने नंबर देंगे?
5. कचरा संग्रहण वाहन से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके देने के लिए कहा जाता है?
6. शहर के सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय को कितने नंबर देंगे?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Without awareness campaign, the officers of the corporation are taking feedback on the cleanliness of the city


टिप्पणियाँ