एमसीसी की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, ईएसआईसी, एम्स तथा जिप्मेर मेडिकल संस्थानों की एमबीबीएस-बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए हाेने वाले स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इस नोटिफिकेशन के अनुसार स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन ऑफलाइन मोड पर 7 से 15 जनवरी के बीच किया जाएगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स 4 से 6 जनवरी के बीच रजिस्ट्रेशन की प्राेसेस कर सकते है।
पूर्व रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को पुनः रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। देव शर्मा ने बताया कि जारी गए नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट कर दिया है कि नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देशानुसार प्रवेश की प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी ली जाएगी तथा आगामी 2 फरवरी से शैक्षणिक सेशन शुरू कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ