कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारी को लेकर शनिवार को रेजिडेंसी व बनाड़ अस्पताल में ड्राय रन किया जाएगा। हालांकि अभी तक वैक्सीनेशन शुरू करने की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकार इसकी तैयारियाें में जुटी है। लोगों तक वैक्सीन सही तरीके से पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण करने काे जोधपुर में शनिवार को रेजिडेंसी सीएचसी व बनाड़ अस्पताल में ड्राई रन किया जाएगा।
इसके माध्यम से जांचा जाएगा कि कोल्ड चेन में वैक्सीन पहुंचने के बाद एक दिन में कितने लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। साथ ही प्रक्रिया में आ रही दिक्कताें का पता लगाकर इन्हें समय रहते दूर किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि ड्राई रन का समय अभी राज्य सरकार से मिला नहीं है। समय तय होने के बाद सभी व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण की व्यवस्थाओं के सटीक आकलन और इसमें आने वाली चुनौतियों को जानने के लिए पूर्वाभ्यास किया जाता है। दोनों अस्पताल में करीब 10 जनों की एक टीम को तैनात किया जाएगा। सबसे पहले जिसे वैक्सीन लगाई जानी है उसे मैसेज भेजा जाएगा।
इधर, साल के पहले दिन 85 नए रोगी मिले 64 ठीक हुए, 1 मौत
जोधपुर | नए साल के पहले दिन शुक्रवार को कोरोना के 85 नए रोगी मिले, 64 डिस्चार्ज हुए और एक मौत हुई। एम्स में बिलाड़ा निवासी लिखमाराम (70) ने दम तोड़ा। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,522 पहुंच चुका है। इनमें 54,317 ठीक हुए और 854 मौतें हुई हैं। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च से दिसंबर तक 59,437 रोगी मिले थे। 54,253 ठीक हुए थे और 853 संक्रमितों ने दम तोड़ा था।
वैक्सीन डॉक्टर की निगरानी में
- उसके अस्पताल पहुंचने पर एक चिकित्साकर्मी जांच करेगा।
- वैक्सीन के लिए 2 कर्मचारी तैनात होंगे।
- वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। वहां एक डॉक्टर निगाह रखेगा।
हेल्थ वर्करों को किया मैसेज
ड्राई रन के लिए 25-25 हेल्थ वर्कर को विभाग द्वारा मैसेज किया गया। जोकि दोनों सेंटरों पर जाकर वैक्सीन के ड्राई रन में भाग लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ