हजारों की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार चढ़ा एसीबी के हत्थे,जांच के सम्बंध में ले रहा था रिश्वत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। घूसखोरों के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही एसीबी की टीम ने आज फिर एक भ्रष्ट अधिकारी को ट्रेप किया हैं। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई बाड़मेर में की हैं। जहां पर सिवाना के नायब तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया हैं। बता दे कि इन दिनों बाबूसिंह सिवाना का कार्यवाहक तहसीलदार नियुक्त किया हुआ हैं। यह रिश्वत रास्ते के मामले को लेकर एसडीएम से आई जांच के सम्बंध मे मांगी गयी थी। जालौर डिप्टी अन्नेराज सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ