मेट ने मां व पत्नी की भर दी फर्जी हाजिरी, हटाने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

जिला परिषद के सीईओ टीकम चंद बोहरा ने शनिवार को खैराबाद पंचायत समिति की सालेड़ाखुर्द ग्राम पंचायत के रिछी में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल मैदान के पास तलाई खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर श्रमिकों का नियोजन समूहवार नहीं करने व 10 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज होने के बाद उपस्थित नहीं मिलने के कारण मेटों को हटाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात रिछी चेक डैम की सफाई, पाल की मजबूती एवं तालाब के गहरीकरण कार्य में मेट सांवरलाल द्वारा मां और पत्नी की कार्यस्थल पर आए बगैर फर्जी हाजिरी भरने की शिकायत जांच की ताे सही पाई गई। इस पर मेट को हटाने, ब्लैक लिस्ट करने और रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ