मुआवजे और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग,ग्रामीणों ने किया मोर्चरी पर प्रदर्शन,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। जीएसएस पर करंट लगने से युवक की मौत पर आज ग्रामीणों ने पीबीएम मोर्चरी पर प्रदर्शन किया हैं। इनकी मांग है कि बिजली विभाग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जावे। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग की लापरवाही से संजय नाम के युवक की मौत हुई हैं। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जावे। ग्रामीणों ने बताया कि कल घटना के बाद से ही विभाग के अधिकारी टाल मटोल कर रहे हैं। कोई भी अधिकारी ने मृतक को संभालने की जरूरत भी नहीं की। उल्लेखनीय है कि कल नोखा थाना क्षेत्र के ढींगसरी में युवक को करंट लग गया था।

Related Posts



टिप्पणियाँ