युवा सप्ताह के तहत एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में किया श्रमदान

लॉयन न्यूज,बीकानेर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीकानेर महानगर की परकोटा नगर ईकाई के द्वारा नगर मंत्री शुभम आचार्य के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर युवा सप्ताह “शंखनाद 2021” के तहत एम.जी.एस.यू. यूनिवर्सिटी के विवेकानंद पार्क में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक गोपाल कृष्ण व्यास ने बताया कि इस दौरान पार्क के निकट जमे हुए कचरे को हटाया गया एवं ग्रेनाईट के शिलालेखों का साफ़ किया गया। साथ ही विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन और दिनचर्या में उतारने का आव्हान भी किया। इस दौरान महानगर संगठन मंत्री पूनम शेखावत का प्रवास रहा। मोहित राजपुरोहित, मोहित जाजड़ा, मुकेश पुनिया, राजेन्द्र सिंह, देव सोढ़ा, सौरभ पुरोहित, ओम ओझा आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts



टिप्पणियाँ